बुरहानपुर में लोगों ने दीये जला कर दिया एकजुटता का सन्देश

बुरहानपुर में लोगों ने दीये जला कर दिया एकजुटता का सन्देश

शेख रईस बुरहानपुर।
कोरोना महामारी को हराने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 मार्च को रात्रि 9 बजे देश के नागरिकों से अपने अपने घरों में लाइट बंद कर मोमबत्ती,दीप ,टॉर्च जलाकर कोरोना वायरस की महामारी की लड़ाई में एकजुटता दिखा कर देश को इस कोरोना महामारी के अंधकार से निकल कर प्रकाश कर इस से जंग जितने की अपील का आज असर आज बुरहानपुर जिले में भी देखने को मिला |

लोगो ने आज रात्रि ठीक 9 बजे अपने अपने घरों की लाइट बंद कर मोमबत्ती, दीये ,टॉर्च जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। बुरहानपुर में बीजेपी की कदावर नेता पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने प्रधानमंत्री की इस अपील पर अपने परिजन उनकी मासी, बेटे वर्धन चिटनिस, बहु प्राची चिटनिस सहित परिवार के सहित द्वारकापूरी स्थित निवास की छत पर जाकर दीपो की रोशन की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews