कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल में जारी है उतार-चढ़ाव, MP के कई जिलों में बदल गए ईंधन के भाव, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट आज भी बरकरार है। 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड 76.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई 0.72 फीसदी वृद्धि के साथ 73.18 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है । एमपी में विभिन्न जिलों में फ्यूल के रेट भी अलग-अलग हैं। बुधवार को कहीं गिरावट तो कहीं बढ़ोत्तरी हुई है।

एमपी के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल

छतरपुर में 0.95 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.86 रुपये, ग्वालियर में 0.33 रुपये, हरदा में 0.30 रुपये, नरसिंहपुर में 1.09 रुपये, रायसेन में 0.67 रुपये, राजगढ़ में 0.97 रुपये, सिवनी में 1.29 रुपये, उज्जैन में 0.03 रुपये, सीधी में 0.39 रुपये और शिवपुरी में 0.30 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं सीहोर, शाजापुर, शहडोल, विदिशा, रीवा, खंडवा, कटनी, जबलपुर, डींडोरी, धार, भिंड, बालाघाट और अशोकनगर में पेट्रोल के भाव में गिरावट हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

एमपी में डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। छिंदवाड़ा में 0.77 रुपये, छतरपुर में 0.86 रुपये, नरसिंहपुर में 0.97 रुपये रायसेन में 0.61 रुपये सिवनी में 1.18 रुपये और राजगढ़ में 0.88 रुपए की वृद्धि हुई है। इसके अलावा उमरिया, उज्जैन, सीधी, रतलाम, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, नीमच, पन्ना, मंदसौर, झाबुआ, हरदा, ग्वालियर, होशंगाबाद, बुरहानपुर, अनुपुर और बड़वानी में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं बालाघाट, भिंड, दतिया, देवास, धार, डींडोरी, जबलपुर, सीहोर, रीवा, सागर, शहडोल, शाजापुर और विदिशा में डीजल के भाव में मामूली गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल का भाव

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.56 रुपये और डीजल की रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.14 रुपये और डीजल की रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.19 रुपये और डीजल की रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपये और डीजल की रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews