PM Modi in Shahdol : पीएम मोदी ने दी गारंटी, कहा “आयुष्मान कार्ड है 5 लाख का एटीएम कार्ड”, रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती को लेकर की बड़ी घोषणा

Rozgar mela

PM Modi Shahdol Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल के लालपुर में सभा को संबोधित करते कहा कि 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जन्मशताब्दी पूरे देश में मनाई जाएगी। रानी दुर्गावती का चांदी का सिक्का और पोस्टल स्टाम्प निकाला जाएगा। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मोदी की गारंटी भी जनता को दी।

उन्होंने कहा है कि सिकल सेल से मुक्ति का अभियान अमृतकाल में सबसे बड़ा मिशन बनेगा। जनता से कहा की सभी स्क्रीनिंग से जुड़े, जांच करवाएं, कार्ड बनवाएं। शादी के समय कुंडली नहीं मिलाएं कार्ड जरूर मिलाएं। साथ ही विपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए पीएम ने 70 साल का हिसाब भी मांगा।

आज शहडोल पहुंच कर पीएम मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया। इसी के साथ उन्होंने एक करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड वितरण का भी शुभारंभ किया। मिशन मध्यप्रदेश चुनाव 2023 के संदर्भ में उनकी ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक हफ्ते में पीएम मोदी का मध्यप्रदेश में ये दूसरा दौरा रहा।

PM Modi Shahdol Visit Live

PM Modi Shahdol Visit : यहां देखें लाइव अपडेट्स – 

PM Modi Shahdol Visit

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती की प्रतिमा को माल्यार्पण से किया गया। साथ ही राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 एवं 1 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड वितरण का शुभारंभ किया।

सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण

पीएम ने सिकल सेल पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही मिशन की गाइडलाइन का भी अनावरण किया। साथ ही मिनिस्ट्री और ट्राइबल अफेयर द्वारा सिकल सेल जागरूकता मोड्यूल का शुभारंभ। वहीं पीएम मोदी ने साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों को डिजिटल आरोग्य कार्ड दिया। साथ ही लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण भी किया।

PM Modi का शहडोल दौरा, देखें LIVE हमारे साथ

जय सेवा जय जोहार के साथ पीएम ने अपनी बात शुरू की। उन्होंने रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सिकल सेल अनीमिया मिशन की बड़ी शुरुआत हो रही है और एक करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने गोंड भील और अन्य आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा की आज हम बड़ा संकल्प ले रहे हैं, अधिवासियों को सुरक्षित बनाने और साइकल सेल से आदिवासियों को मुक्त करने का संकल्प।

मैं आप सभी को और मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार को बधाई देता हूं। आज देश शहडोल की धरती से बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। यह संकल्प है सिकलसेल एनिमिया से आदिवासी बच्चों और परिवारों को बचाने का है। 2024 तक सिकल सेल से मुक्ति का मिशन रखा गया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि सिकल सेल एनिमिया से पीड़‍ित लोग पूरे जीवन इससे जुझते रहते हैं। पूरी दुनिया में 50 प्रतिशत मरीज हमारे देश में हैं। 70 साल में इससे निपटने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। सबसे ज्यादा पीड़‍ित आदिवासी समाज के लोग इससे पीड़ित है। पहले वाली सरकार ने इसके लिए कुछ नहीं किया। यह हमारे लिए संवेदनशीलता का विषय है। मैं इसको लेकर कार्य कर रहा हूं। करीब 50 सालों से मैं और राज्यपाल मंगुभाई इसके बारे में जागरुकता लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी गारंटी, कहा “आयुष्मान कार्ड 5 लाख का एटीएम कार्ड”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सिकल सेल से मुक्ति का अभियान अमृतकाल में सबसे बड़ा मिशन बनेगा। जनता से कहा की सभी स्क्रीनिंग से जुड़े, जांच करवाएं, कार्ड बनवाएं। शादी के समय कुंडली नहीं मिलाएं कार्ड जरूर मिलाएं। मध्य प्रदेश में एक करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए गए है। अगर किसी को अस्पताल जाना पड़ा तो यह कार्ड उसकी जेब में 5 लाख रुपये के बराबर होगा। यह कार्ड दिखा देना यह मोदी की गारंटी है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री

कांग्रेस से पीएम मोदी ने 70 साल का हिसाब मांगा। मोदी ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारी बहुत कष्टदायी होती है। दुर्भाग्य है कि 70 साल में कभी इसकी चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। 70 साल में धुएं से छुटकारा दिलाने की गारंटी नहीं दे सके लेकिन हमने उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को धुंआ से मुक्त किया है। हमने मुद्रा योजना से साढ़े आठ करोड़ को स्वरोजगार की गारंटी दी है। कांग्रेस की गारंटी मतलब कहीं न कहीं गड़बड़। गारंटी की इस चर्चा के बीच झूठी गारंटी वालों से सावधान रहना है। वो क्या गारंटी देंगे। जब वो मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं तो समझ लीजिए कि वहां बिजली के दाम बढ़ने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि आदिवासी इलाकों में कालेजों और स्कूलों का कितना महत्व है। इसलिए हमारी सरकार ने 400 से अधिक नए एकलव्य स्कूल खोले हैं। मध्य प्रदेश के ऐसे 24000 विद्यार्थी इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पहले की सरकारों ने जनजाति समाज की लगातार उपेक्षा की। हमने अलग से आदिवासी मंत्रालय बनाया। पहले जंगल जमीन लूटने वालों को खुला संरक्षण मिलता था लेकिन हमने पेसा एक्ट लागू का जनजातीय समाज को उनका अधिकार दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews