PMJJBY: मोदी सरकार की इस योजना से मिलेगा 2 लाख का बीमा, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

PMJJBY

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपका बैंक में खाता (Bank Account) है और वर्तमान हालातों को देखते हुए आप लाइफ इंश्योरेंस (Life insurance) करवाने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की है।केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana-PMJJBY )के माध्यम से आप 330 रुपए प्रीमियम देकर 2 लाख का तक जीवन बीमा पा सकते है।

यह भी पढ़े.. बवाल के बाद शिक्षा मंत्री के भाई का इस्तीफा, EWS कोटे से हुई थी नियुक्ति

दरअसल, 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (PMJJBY) की शुरुआत की शुरुआत की गई थी।इस योजना में अगर आप सालाना 330 रुपये प्रीमियम के तहत बीमा के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको 2 लाख रुपये का फायदा होगा। इस योजना का लाभ 18 से 50 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। इस योजना की बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी पीरियड 55 साल की उम्र है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये है। इस टर्म प्लान को हर साल रिन्यू कराना पड़ता है, इसमें एश्योर्ड रकम यानी बीमा की रकम 2 लाख रुपये है। यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है,  योजना की रकम में बैंक प्रशासनिक शुल्क लगाते हैं और इस रकम पर जीएसटी भी लागू है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: Cyclone Yaas के चलते मप्र में बारिश के आसार, इन राज्यों में अलर्ट

PMJJBY की खास बात ये है कि इसमें बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है। पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने की स्थिति में नॉमिनी को क्लेम फॉर्म भरकर और साथ में मृत्यु प्रमाण-पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) उस बैंक में जाकर देना होता है जहां पॉलिसीहोल्डर का सेविंग बैंक अकाउंट है। इसपर नॉमिनी को 2 लाख रुपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।वही इस योजना के तहत पालिसी धारक की मृत्यु हो जाने के बाद उसके परिवार को साल-दर-साल नवीनीकरण किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews