Miss World 2021: पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का ताज किया अपने नाम

Miss World 2021: पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का ताज किया अपने नाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने प्यूर्टो रिको में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 70वां संस्करण जीत लिया है। यह आयोजन सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में कोका-कोला म्यूजिक हॉल में हुआ। यहाँ उन्हें 2021 का विजेता घोषित किया गया है। वहीँ दूसरे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की सैनी प्रथम उपविजेता हैं, और कोटे डी आइवर से ओलिविया येस द्वितीय उपविजेता हैं।

यह भी पढ़ें – Holi Safety Tips: कितना ही पक्का होली का रंग क्यों ना हो, इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

— Miss World (@MissWorldLtd) March 17, 2022

जमैका के टोनी-एन सिंह ने 17 मार्च (IST) को अपने उत्तराधिकारी के रूप में करोलिना बिलावस्का का ताज पहनाया है। भारत के लिए वाराणसी से मिस वर्ल्ड की दौड़ में शामिल मानसा टॉप 13 कैंडिडेट्स में तो पहुंचीं लेकिन टॉप 6 विनर्स लिस्ट में नहीं चुनी गईं।

यह भी पढ़ें – MP School : स्कूली छात्राओं को मिलेगा बड़ा फायदा, विभाग में अधिकारियों को दिए निर्देश, जल्द पूरा हो काम

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, करोलिना फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है और पीएचडी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी। वह एक मॉडल के रूप में भी काम करती है, और एक दिन वह एक प्रेरक वक्ता बनने की उम्मीद करती है। उसे तैराकी और स्कूबा डाइविंग और टेनिस और बैडमिंटन खेलना पसंद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews