महंगी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, शराब दुकानदार और साथी फरार

महंगी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, शराब दुकानदार और साथी फरार

बालाघाट।सुनील कोरे

सिवनी(sivni) जिले के उगली शराब दुकान से महंगी विदेशी शराब को लाते हुए लालबर्रा पुलिस ने एक आरोपी उगली थाना अंतर्गत ग्राम मोहबर्रा निवासी भुवेनश्वर पिता अमीरचंद साहु को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 75385 रूपये की महंगी विदेशी शराब में एमडी रम के दो कार्टून, रॉयल स्टेग के तीन कार्टून और दो बॉटल(bottle), एमडी व्हिस्की(whiskey) की दो 3 कार्टून (एक बॉटल और दो पाव के कार्टून) कुल 70 लीटर 530 मिलीलीटर शराब के साथ कार को भी बरामद किया है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस(corona virus) कोविड-19 से निपटने जिला दंडाधिकारी द्वारा जिले में लॉक डाउन(lockdown) के दौरान शराब दुकानों को सील कर दिया गया है बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब अंग्रेजी बिक्री करने की सूचना लगातार पुलिस(police) को मिल रही है। जिसके चलते सभी थाना क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक, उपपुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में आज 19 जनवरी को एसडीओपी(sdop) वारासिवनी के मार्गदर्शन में लालबर्रा थाना प्रभारी मंशाराम रोमडे़ और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शराब के अवैध परिवहन मामले में उगली से ढूटी नहर वाले रास्ते से नहर के किनारे जाम की ओर आने वाली नहर में लोहा पुल के पास ढूंटी बांध तरफ से आ रही एक कार क्रमांक एमएच 01 एई 2867 को रोका गया।
जिसकी तलाशी लेने पर लालबर्रा पुलिस ने कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।

लॉक डाउन के दौरान शराब के अवैध परिवहन में पकड़ाये उगली थाना अंतर्गत मोहबर्रा निवासी 38 वर्षीय भुवनेश्वर पिता अमीरचंद साहु ने मामले में की गई पूछताछ में पुलिस को बताया कि उगली के अंग्रेजी शराब दुकान के मैनेजर कासिम खान ने अपने साथी निखिल के साथ ग्राम सरेखा में बेचने देने के लिए उसे शराब भिजवाने कहा था। जिसको लेकर वह आ रहा था। इस मामले मंे लालबर्रा पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर साहु के साथ ही उगली शराब दुकान मैनेजर कासिम खान और उसके साथी निखिल के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी शराब दुकान का मैनेजर कासिम खान और उसका साथी निखिल फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में लॉक डाउन के दौरान शराब के अवैध परिवहन में लिप्त आरोपी को पकड़ने और भारी मात्रा मंे शराब बरामद करने की कार्यवाही में लालबर्रा थाना प्रभारी एम.आर. रोमड़े, एएसआई जयंत पिछोड़े, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र पटले, आरक्षक शहजाद खान, प्रवेश वर्मा, दारासिंह बघेल, मनोज बघेल, सुमत धुर्वे, शिशुपाल बघेल, रूपलाल पंचेश्वर और हेमंत कटरे की भूमिका सराहनीय रही।

मंशाराम रोमड़े, थाना प्रभारी, लालबर्रा के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढूटी बांध की नहर से जाम की ओर एक सफेद रंग की कार में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली है। जिसमें एक आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में उगली शराब दुकान के मैनेजर और उसके साथी का नाम बताया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews