पुलिस की बर्बरता, युवक को बेरहमी से पीटा

The-villagers-attack-on-the-police

डबरा।सलिल श्रीवास्तव।

एक बार फिर पुलिस का बर्बरता पूर्ण चेहरा देखने को मिला। जहाँ चेक पोस्ट से निकलने के दौरान युबक से विवाद हुआ। तो पुलिस के ज़बान इतना आक्रोषित हुए की उन्होंने युवक को तो पीटा ही साथ ही उसकी पत्नी की मारपीट कर दी। मारपीट में युवक के दोनो हाथ टूट गये हैं। बाद मे आक्रोषित परिजनों ने थाने का घेराब कर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया घटना भितरवार थाना क्षेत्र के बनियानी चेक पोस्ट पर घटी।

आज भितरवार मुख्य मार्ग पर रहने बाला सूरज लोहपीटा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ लोहे का सामान बेचने सीहोर जा रहा था। तभी बनियानी चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो बिबाद हो गया और पुलिसकर्मियों ने आपा खो दिया। सूरज की बेरहमी से मारपीट कर दी सूरज के दोनो हाथो में गम्भीर चोटें है। बीच बचाब करने आई उसकी पत्नी को भी पुलिस ने पीटा। ऐसा सूरज और उसकी पत्नी का आरोप है जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो तो बह सूरज को लेकर भितरवार थाने के सामने आ गये और थाने का घेराब करते हुए जाम लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की माँग करने लगे। पुलिस के बरिस्ठ अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने जाम खोला फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेज दिया है।

इस पूरे प्रकरण में मामला दो दर्ज किया गया है पर बह भी दो अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ यहाँ प्रश्न यह उठता है की पुलिस के बरिस्ठ अधिकारियों नहीं पता था की बहाँ उसमें डयूटी पर कौन तैनात था। ऐसी घटना के बाद भी आरक्षकों को बचाने का प्रयास समझ से परे है। यदि यही किसी राजनेता के साथ यह घटना हुई होती तो ज़िला कप्तान नवनीत भसीन ने उन्हें लाईन भेजने का आदेश निकाल दिया होता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews