शराब माफियाओं का पीछा करने के दौरान पुलिस आरक्षक घायल, रक्षा समिति सदस्य की मौत

शराब माफियाओं का पीछा करने के दौरान पुलिस आरक्षक घायल, रक्षा समिति सदस्य की मौत

दमोह।गणेश अग्रवाल

जिले के हटा अनु विभाग अंतर्गत आने वाले मगरोन थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शराब माफियाओं का पीछा कर रहे एक पुलिसकर्मी के घायल हो जाने तथा ग्राम रक्षा समिति के एक सदस्य की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। मुखबिर की सूचना के बाद मगरोन थाना अंतर्गत नीमी तिराहे पर यह घटना घटित होना बताई जा रही है। मुखबिर से अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद आरक्षक नवल ठाकुर, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य जितेंद्र मिश्रा के साथ माफियाओं का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान शराब माफियाओं की मोटर बाइक जहां पुलिया से नीचे गिर गई। वही तेज रफ्तार पुलिस की बाइक भी अनियंत्रित होकर टकरा गई. इस हादसे में फतेहपुर निवासी ग्राम रक्षा समिति सदस्य जितेंद्र मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक पर सवार आरक्षक नवल ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

लॉकडाउन के दिनों में शासन के द्वारा शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। वही शराब माफिया अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं।  शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस विभाग के लोग मुस्तैदी के साथ मुखबिर की सूचना पर ऐसे लोगों को पकड़ भी रहे हैं। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने वालों का पीछा करने पर यह घटनाक्रम सामने आया है। आनन-फानन में घायल आरक्षक एवं मृतक ग्राम रक्षा समिति सदस्य को हटा अस्पताल लाया गया जहां पर कार्यवाही जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews