“पुलिस मित्र” जिला पुलिस की सार्थक शुरुआत, इस नंबर पर होगा समस्या का समाधान

“पुलिस मित्र” जिला पुलिस की सार्थक शुरुआत, इस नंबर पर होगा समस्या का समाधान

खंडवा।सुशील विधानी

खंडवा जिले में लगातार आत्महत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसी को देखते हुए खंडवा पुलिस प्रशासन ने एक शुरुआत की है पुलिस मित्र योजना वर्तमान परिपेक्ष्य में कोरोना महामारी सम्पूर्ण मानव जीवन के एक चुनौती है । लॉकडाऊन खत्म होने के बाद से हर व्यक्ति आर्थिक , सामाजिक चुनौतियों से लड़ रहा है ।

यह परिलक्षित हुआ है कि आत्महत्या ( Suicide ) के मामलों में करीब 20-25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है । पुलिस अधीक्षक खण्डवा , श्री विवेक सिंह द्वारा इसे अति संवेदनशील विषय के रुप में विचार करते हुये ऐसे मामलों में नियंत्रण हेतु पुलिस मित्र योजना का शुभारंभ किया गया । पुलिस मित्र योजना एक ऐसी व्यवस्था है जो 24 घण्टे सुचारु रहेगी । मोबाईल द्वारा हेल्पलाईन नंबर 7049100444 पर कॉल करने वाले कॉलर की समस्या सुनकर उसका समाधान त्वरित किया जावेगा । यह योजना एक मल्टी लेवल हेल्पलाईन प्लेटफार्म के रुप में कार्य करेगी , जिसमें डॉक्टर्स , मनोवैज्ञानिक चिकित्सक , पुलिस , मेडिटेशन गुरु , प्रशासन एक साथ कार्य करेगा ।

दिनांक 10.07.2020 को पुलिस कंट्रोल रुम खण्डवा में डॉ . निधि कैथवास , असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज खंडवा द्वारा बढ़ते आत्महत्या के मामलों के समाधान के परिपेक्ष्य में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें पुलिस मित्र योजना में कार्यरत कर्मचारियों को कॉउंसलिंग संबंधी दिशानिर्देश दिये गये । इस हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से शहर में हो रहे अवैध कार्य जैसे जुआं , सट्टा , अवैध शराब से संबंधित जानकारी भी दी जा सकती है जो कि पूर्णतः गोपनीय रखी जावेगी । यह अभिनव पहल निश्चित रूप से मानव जीवन को एक अवसर प्रदान करेगी जिसकी जिम्मेदारी खण्डवा पुलिस पूरी तत्परता से उठाने को तैयार है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews