पुलिस स्मृति दिवस पर किया गया शहीद जवानों को याद, दी गई श्रद्धांजलि

police day celebrated in damoh and dindori

दमोह, गणेश अग्रवाल। पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जहां पर देशभर में शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस तरह का आयोजन दमोह में भी आयोजित किया गया, जहां पर पुलिस के उन अमर जवानों को याद किया गया। उनके नामों को उल्लेखित किया गया साथ ही उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

ये भी पढ़े- पुलिस की ईमानदारी ,बुजुर्ग को ढूंढ कर लौटाए बीस हजार रुपए

परेड के द्वारा उन्हें सलामी भी दी गई। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी बात भी कही । आयोजन में अमर जवान शहीदों को याद करके उनके परिजनों का भी सम्मान किया जाता है, इस आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन के मुखिया पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान कलेक्टर तरुण राठी के साथ प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Police Memorial Day damoh Police Memorial Day damoh Police Memorial Day damoh

डिंडोरी, प्रकाश मिश्रा। राज्य पुलिस सेवा में विभिन्न पदों पर रहते हुए भारत माता की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस के अमर वीर जवानों को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 21 अक्टूबर को जिला पुलिस लाइन में अमर जवान शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक संजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व्ही के लाल एसडीओपी रवि प्रकाश कोतवाली प्रभारी सी के सिरामे यातायात प्रभारी राहुल तिवारी सहित जिले भर के पुलिस के अधिकारी और जवानों ने भारत माता की सेवा करते हुए अपने प्राणों को निछावर करने वाले पुलिस विभाग के अपने साथी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद जवानों के सम्मान में परेड का आयोजन किया गया जिसमें सभी वीर शहीद जवानों को सलामी दी गई।

Police Memorial Day dindori Police Memorial Day dindori Police Memorial Day dindori

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews