
मुरैना।संजय दीक्षित
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के द्वारा जिले में अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी पोरसा अतुल सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खोयला गांव में दीपक तोमर अपने घर में अवैध शराब बनाने का काम कर रहा है।
सूचना पर पोरसा थाना पुलिस ने दविश दी तो दीपक तोमर पुत्र मुन्ना सिंह तोमर मकान के पीछे वाले गेट से निकलकर भाग गया।आरोपी के घर मे तलाशी ली तो दीपक तोमर के घर से 23 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब कीमत करीब 1 लाख 56 हजार रुपए की जप्त की गई।आरोपियो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

