पुलिस ने सुलझाई मासूम के अपहरण कांड की गुत्थी, सकुशल घर लौटा बच्चा

पुलिस ने सुलझाई मासूम के अपहरण कांड की गुत्थी, सकुशल घर लौटा बच्चा

छतरपुर, संजय अवस्थी

छतरपुर शहर में हुए मासूम बच्चे के अपहरण कांड की गुत्थी पुलिस ने महज 12 घंटे में ही सुलझा ली है। घटना सिविल लाइन थाना इलाके के चौबे कालोनी की है। जंहा पर बुधवार की दोपहर 6 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर परिजनों से 1 करोड़ की फिरौती फोन पर अपहरणकर्ताओं ने मांगकर पुलिस में हड़कंप और परिजनों में दहशत फैला दी थी। लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।

वही पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने घटना के बाद से ही मामला सुलझने तक थाना में अपना डेरा जमाकर मामले को सुलझाने में जुटे रहे और पुलिस अपनी सक्रियता और सूझ बूझ से 4 बजे मासूम तक पहुची। मासूम को खोंप निवारी की पहाड़ी से सकुशल अपहरणकर्ताओं से रिहा करने में सफल रही। आरोपी अपहरणकर्ता अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे है। पुलिस की माने तो चार लोगों ने इस अपहरण कांड को अंजाम दिया है। वही मासूम के मिलते परिजनों के चेहरे खिल गए और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews