MP में यहां उल्लंघन करने वालों को डंडे नही मारेगी पुलिस, माला-नारियल से होगा स्वागत

MP में यहां उल्लंघन करने वालों को डंडे नही मारेगी पुलिस, माला-नारियल से होगा स्वागत

रीवा। अखिल त्रिपाठी।

बीते दिनों हुई पुजारी के साथ मारपीट के कारण जो सोशल मीडिया पर सिविल लाइन थाना प्रभारी का विरोध किया गया। इसके चलते आबिद खान द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं की लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के ऊपर पुलिस डंडे नहीं मारेगी। उल्टा माला पहनाकर नारियल देकर उनकी आरती उतार, टीका लगाकर उन्हें घर जाने के लिए कहेगी। जिसके शनिवार की रात रीवा पुलिस ने यह अनोखी पहल करते हुए धारा 144 का उल्लंघन करने वाले को माला पहनाकर, उनकी आरती उतार, उनसे हाथ जोड़कर उन्हें घर जाने के लिए विनती की।

रीवा जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का आज फूल माला व तिलक से स्वागत किया गया है। दरअसल यह इसलिए किया गया क्योंकि प्रशासन के हजार कोशिशों के बावजूद भी लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ शुरू की गई है। जिससे शायद लोगों को पुलिस की इस पहल से कुछ समझ आए और लोग अपनी व अपने परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। इस दौरान रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान एवं एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा व डीएसपी यातायात मनोज वर्मा द्वारा लोगों की फूल माला देकर आरती उतारी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews