औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए शुरू हुआ Post Card अभियान

औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए शुरू हुआ Post Card अभियान

भाण्डेर।शाहिद क़ुरैशी

अनुभाग मे बेरोजगारी अपने चरम पर पहुँच चुकी है। क्षेत्र के हजारों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। वर्तमान युवा पीढ़ी एवं आने बाली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुये जनसंघर्ष वाहिनी द्वारा भाण्डेर में वर्ष 1994 में स्वीकृत एस्सार पावर प्लांट की पुनर्स्थापना अथवा प्रस्तावित प्लांट हेतु आबंटित भूमि पर कोई औद्योगिक इकाई लगाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को 5000 पोस्टकार्ड भेजने के लक्ष्य का निर्धारण किया था।

जिसका घटिया बाजार चौक से गणमान्य जनों की उपस्थिति में शुभारम्भ कर दिया गया है। प्रथम चरण में लगभग 300 लोगों से संपर्क कर पोस्टकार्डों पर उद्योग स्थापना हेतु मॉग पत्र लिखवाये गये । जिन्हें डाक के माध्यम से म मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित किये जायेंगे।

इस अवसर पर संपर्क करने बालों में हाकिम सिंह यादव, माताप्रसाद दुबे, अरुण नीखरा,कादर खान,विजय श्रीवास्तव, नितिन तिवारी, मनीष बोरगांवकर, राजेन्द्र यादव, डा़ अभिषेक घंघौरिया, पूरन सिंह, गोविंद दास साहू, सोनू रजक, देवेन्द्र यादव, पप्पू सोनी, श्रीराम कुशवाह,आदि उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews