गायब हुए “महाराज”, सड़कों पर लगे पोस्टर “तलाश है गुमशुदा जन सेवक की”

गायब हुए “महाराज”, सड़कों पर लगे पोस्टर “तलाश है गुमशुदा जन सेवक की”

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

जिस कांग्रेस को ग्वालियर चंबल अंचल में कभी सिंधिया कांग्रेस के नाम से पहचाना जाता था और अधिकांश युवा नेता उन्हें अपना आदर्श मानते थे आज उसी कांग्रेस के लोग सिंधिया को तलाश रहे हैं। शहर सहित अंचल में सिंधिया की गुमशुदगी के पोस्टर लगवा रहे हैं । खास बात ये भी है तलाश करने वाले को 5100 रुपये की इनामी राशि देने की बात भी पोस्टर पर लिखी है।

ग्वालियर निवासी मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तलाश में पोस्टर लगाने का अभियान शुरू किया है। महल गेट से शुरुआत करते हुए ये पोस्टर पूरे शहर और अंचल में लगाए जाने की बात कही जा रही है। पोस्टर में लिखा है ” तलाश है एक गुमशुदा जन सेवक की” । तलाश करने वाले को 5100रुपये का इनाम भी दिया जायेगा।

कांग्रेस नेता सिद्धार्थ सिंह ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी जो खुद को जन सेवक कहते हैं और उन्हें कांग्रेस में रहते हुए जन सेवा का मौका नहीं मिल रहा था इसलिए वे भाजपा में चले गए लेकिन जब प्रदेश और अंचल की जनता कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है तो वे कहाँ हैं। उनकी जन सेवा की भावना कहाँ चली गई। उन्होंने अतिथि शिक्षकों के लिए सड़क पर उतरने की बता भी कही थी आज वो बात कहाँ गई। इसलिए हैं उन्हें तलाश रहे हैं और पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में उनके पोस्टर लगा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews