उपचुनाव को लेकर तैयारी तेज, विजयवर्गीय कल करेंगे मंदसौर का दौरा

कैलाश विजयवर्गीय

मंदसौर।तरुण राठौर

कोरोना महामारी के बीच उपचुनाव को लेकर सदगर्मी तेज हो गई है। इसी के चलते कल सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पधार रहे है। जो यहां पर हरदीप सिंह डग के लिए जीत का माहौल तैयार करेंगे। क्योंकि हरदीप कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए है।

हालांकि दोनों प्रमुख पार्टियां उपचुनाव वाले क्षेत्रो में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को ताक पर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। जिसको देखकर साफ लगता है कि पार्टियों को जीत की चिंता है उस क्षेत्र की जनता की नहीं। ओर वह निर्देश को धता बता रहे है। जबकि कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। और अब इस महामारी के जहद में ग्रामीण क्षेत्र भी आने लगे। वहीं राजनीतिक पार्टी की अभिलाष कहीं बेचारे ग्रामीणों को भारी नही पड़ जाए।

ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश उपचुनाव समन्वय समिति के प्रमुख कैलाश विजयवर्गीय सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ मंडल में आगमन होगा। जानकारी अनुसार आगामी माह में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 26 जून शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे आगमन होकर शहनाई गार्डन में भाजपा के जनप्रतिनिधि , वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चाकर मुलाकात करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews