सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक को कार्यकर्ता की खरी-खरी, Audio वायरल

सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक को कार्यकर्ता की खरी-खरी, Audio वायरल

देवास।सोमेश उपाध्याय| ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज चौधरी का ऑडियो इन दिनों खूब वायरल है। दरअसल आडियो में पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने कार्यकर्ता से बात करने की कोशिश की पर कार्यकर्ता ने चौधरी को ही खरी-खरी सुना दी। मालवी भाषा मे वायरल हुए इस ऑडियो में कार्यकर्ता चौधरी को कोसते हुए कहने लगे की आपने हमे मुह दिखाने लायक नही छोड़ा|

जिस पर चौधरी सिंधिया का हवाला देकर कार्यकर्ता को समझाने का प्रयास करने लगें। परन्तु कार्यकर्ता ने एक न सुनी। हालांकि यह आडियो करीब 2 माह पुराना बताया जा रहा है!| ऑडियो सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ता इसे खूब शेयर कर चौधरी को गद्दार तक कहने से नही चूक रहे है| विगत दिनों भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत चौधरी को टिकट के लिए आश्वस्त कर चुके है, लेकिन जमीनी धरातल पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी नीतिजो को क्या रूप देगी ये तो वक्त ही बताएगा| अभी कांग्रेसी इसे भुनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है|

कार्यकर्ताओ से बात कर रहे है सिंधिया
वही हाटपिपल्या विधानसभा के दर्जनभर चौधरी समर्थकों से स्वयं ज्योतिरादित्य सिंधिया फोन कॉल के जरिए सम्पर्क कर हाल-चाल पूछ रहे है!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews