प्रोटेम स्पीकर का दावा-राम मंदिर निर्माण के साथ शुरु होगा कोरोना का विनाश

प्रोटेम स्पीकर का दावा-राम मंदिर निर्माण के साथ शुरु होगा कोरोना का विनाश

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भूमि पूजन करने जा रहे हैं । इसे लेकर भाजपा सहित भगवान राम में आस्था रखने वालों में बहुत उत्साह है। ग्वालियर आये भाजपा विधायक एवं विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने मंदिर निर्माण और कोरोना को जोड़कर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि आज भारत और पूरा विश्व जिस संक्रमण से गुजर रहा है उसमें हैं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो कर ही रहे हैं साथ में अपने अपने आराध्य का स्मरण भी कर रहे हैं। इसलिए भारत और संपूर्ण सनातन संस्कृति को मानने वालों के लिए पूरे विश्व के मान चित्र पर मानव संस्कृति कि रक्षा करने वाले भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने भी कह दिया है। जिसका संपूर्ण जन मानस ने स्वागत किया है। हम लोग इसका अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वजनकल्याण के लिए जिसका अवतरण हुआ था उस समय राक्षसों के वध के लिए हुआ था। अब जैसे ही राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा कोरोना का विनाश भी शुरू हो जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews