सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों का उत्साहवर्धन करने को लेकर बजाई ताली

सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों का उत्साहवर्धन करने को लेकर बजाई ताली

बुरहानपुर।शेख रईस

बुरहानपुर में 14 अप्रेल को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की साथ बैठक में बुरहानपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह “शेरा” , कोंग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, पावरलूम फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, आदि जनप्रतिनिधियों ने 21 दिनों के लॉक डाउन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी ने एक साथ दलगत राजनीति से ऊपर उठा कर प्रशासनिक अधिकारियों के उत्साह वर्धन करने 21 बार ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

जिला प्रशासन द्वारा प्रधनमंत्री द्वारा लॉक डाउन बढ़ाने के फैसले के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए सुझाव पर तथा बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आम जनमानस के लिए आवश्यक सुविधाओं सामग्री दवाई आपूर्ति को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के द्वारा विगत 21 दिन का लॉक डाउन पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक सफल होने पर खड़े होकर 21 बार ताली बजाकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का उत्साह वर्धन करने सभी जनप्रतिनिधियों को 21 ताली बजाने का आग्रह किया।

उक्त बैठक में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ,समस्त प्रशासनिक अधिकारीे जिला कलेक्टर बुरहानपुर,पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, एडीएम बुरहानपुर ,आयुक्त नगर पालिक निगम ,जिला आपूर्ति अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी, आदि उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews