Pushpa The Rule Teaser: जंगल में फिर हुई पुष्पा 2 की धमाकेदार एंट्री, अल्लू अर्जुन के डायलॉग्स ने जीता फैंस का दिल

Pushpa The Rule

Pushpa The Rule Teaser Out: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाया था यह बात किसी से छुपी नहीं है। इस फिल्म में एक्टर की जबरदस्त एक्टिंग और डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और आज भी उनके वन लाइनर लोगों के दिल दिमाग पर छाए हुए हैं। लंबे समय से दर्शकों के दिल में यही सवाल था कि पुष्पा कहां है जिसका जवाब आज मेकर्स ने दे दिया है। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

यहां देखें Pushpa The Rule Teaser

यह टीजर बहुत ही जबरदस्त है जिसकी शुरुआत इस खबर से होती है कि पुष्पा गोली मारकर जेल से फरार हो गया है और उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन किसी को यह नहीं पता है कि वह कहां है और पुलिस लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।

Pushpa The Rule

वहीं पुष्पा के सपोर्टर्स उसे वापस पाने के लिए एकजुट होकर विरोध करते हुए दिखाई देते हैं। एक सब में भागदौड़ भरी स्थिति देखी जाती है। वहीं फैंस की धड़कन उस समय रुक जाती है जब एक सीन में एक्टर की धमाकेदार एंट्री दिखाई जाती है। उनका ओरा इतना जबरदस्त होता है कि जंगल का टाइगर भी उन्हें देख कर भाग जाता है।

इसके बाद अल्लू अर्जुन को उनके सिग्नेचर पोज में देखा जाता है। तुरंत बाद स्क्रीन पर फिल्म का नाम पुष्पा 2 लिखा हुआ दिखाई देता है और पीछे से अल्लू की आवाज आती है ये पुष्पा का नियम है। ये धमाकेदार टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

पुष्पा ने मचाई थी धूम

फिल्म के पहले भाग में पुष्पा को लाल चंदन की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष करते और पूरा बिजनेस अपने हाथ में लेते हुए देखा गया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना समेत कई सारे फेमस एक्टर्स नजर आए थे।

फिल्म का नाम पुष्पा द राइज था और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके गाने श्रीवल्ली, ऊ अंतवा, और सामी सामी ने खूब धूम मचाई थी।

पुष्पा द रूल को सुकुमार ने लिखा डायरेक्ट किया है और वाई रविशंकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।पहली फिल्म की शानदार सफलता के बाद अब इसका सेकंड पार्ट साल के अंत तक रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews