राहुल गांधी ने वीडियो कॉंफ़्रेंस पर की मीटिंग, ग्वालियर के इस युवा नेता से की अंचल की बात

राहुल गांधी ने वीडियो कॉंफ़्रेंस पर की मीटिंग, ग्वालियर के इस युवा नेता से की अंचल की बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना 

कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना एक चुनौती है लेकिन इसका पालन करना सभी के लिए जरूरी है इसीलिए इन दिनों वर्चुअल मीटिंग्स यानि वीडियो कॉंफ़्रेंस के माध्यम से मीटिंग का चलन बढ़ गया है। नेता भी वीडियो कॉंफ़्रेंस के माध्यम से मीटिंग ले रहे हैं । आज मंगलवार को राहुल गांधी ने भी वर्चुअल मीटिंग की जिसमें देश के युवा नेताओं को शामिल किया गया। खास बात ये है कि इसमें ग्वालियर के युवा नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को भी शामिल किया गया।

राजस्थान में मचे सियासी घमासान का पटाक्षेप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के युवाओं से बात की। जूम एप के माध्यम वीडियो कॉंफ़्रेंस पर हुई इस वर्चुअल मीटिंग में राहुल गांधी ने दोपहर करीब 12 बजे ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से बात की। इस जूम मीटिंग में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष शामिल किए गए । वर्चुअल मीटिंग में राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए युवा नेताओं से कहा कि हम सबको मिलकर आगे पार्टी की लड़ाई लड़नी है। मीटिंग में शामिल ग्वालियर से एक मात्र युवा नेता युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि विचारधारा की लड़ाई में ग्वालियर चंबल संभाग का हर युवा कांग्रेस पार्टी और राहुल जी आपके साथ खड़ा हुआ है। मीटिंग में  संगठन प्रभारी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय कांग्रेस प्रभारी कृष्णा एलोवेरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस श्रीनिवास , प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कुणाल चौधरी सहित यूथ कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews