MP: रेत माफियाओं ने SDOP के ड्राईवर को पीटा, बचाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला

MP: रेत माफियाओं ने SDOP के ड्राईवर को पीटा, बचाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला

देवास।
कोरोना संकटकाल में भी रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद है।देवास के कन्नौज में रविवार को रेतमाफियाों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसडीओपी का ड्राइवर और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पूरा मामला देवास जिले के सतवास में सतवास-कन्नौज मार्ग का है। यहां रविवार को एसडीओपी ब्रजेश सिंह कुशवाह दो पुलिसकर्मियों के साथ कन्नौज से सतवास आ रहे थे, तभी उन्हें रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली नजर आई। एसडीओपी के ड्राईवर हिमांशु ने गाड़ी को रुकवाया और उतरकर ट्रैक्टर चालक के पास पहुंचा तभी उसने लोहे के रॉड से एसडीओपी के चालक पर हमला कर दिया। यह देख गाड़ी में बैठे दो पुलिसकर्मी उसे बचाने गए तो ट्रैक्टर चालक ने आवाज लगाकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। करीब 6 अज्ञात हमलावरों ने दोनों पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी।इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं ट्रेक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस पर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि मप्र में रेत माफिया का पुलिस पर हमला, दो पुलिस जवान और एसडीओपी का ड्राइवर घायल..!
“शवराज चरम पर है”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews