भोपाल- रेलवे ने बनाए 20 आइसोलेशन कोच, 25 अप्रैल उपलब्ध होंगे 320 बेड

भोपाल- रेलवे ने बनाए 20 आइसोलेशन कोच, 25 अप्रैल उपलब्ध होंगे 320 बेड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना क्राइसिस के बीच भारतीय रेल ने भोपाल में 20 कोविड केयर कोच की व्यवस्था की है। इस बात की जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी। यहां संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया जाएगा। यहां केवल उन्हीं मरीजों को रखा जाएगा, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने या ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी।

मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है कोरोना कर्फ्यू की अवधि

सेंट्रल रेलवे ने भोपाल स्टेशन पर 20 कोविड केयर कोच बनाए हैं जिनमें 320 बेड उपलब्ध होंगे। ये आइसोलेशन कोविड कोच 25 अप्रैल से काम करना शुरू कर देंगे। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल इन कोचेस की सफाई के साथ उन्हें व्यवस्थित करने का काम चल रहा है। इस आइसोलेशन कोच वाली ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ा किया गया है। इन कोच में उन्हीं मरीजों को रखा जाएगा जो कोरोना संक्रमित है लेकिन जिन्हें सिर्फ आइसोलेट होने की जरूरत है और उनके पास होम आइसोलेशन या अन्य व्यवस्था नहीं है। ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है उन्हें यहां नहीं रखा जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews