
मार्च का महीना लगते ही राजस्थान में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार (5 मार्च 2026) को राज्य में मौसम शुष्क रहा । भीलवाड़ा, उदयपुर, श्रीगंगानगर, पिलानी, फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, बाड़मेर,अलवर, पिलानी और कोटा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, जोधपुर और फलोदी को छोड़कर राज्य के अधिकतर स्थानों (अलवर, बारां, भीलवाड़ा, करौली, सिरोही ) पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बीते दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.4 डिग्री (सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर) दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 10.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आगामी दिनों में ऊष्ण लहर चलने की प्रबल संभावना है।
अगले हफ्ते तापमान पहुंच सकता है 40 डिग्री
वर्तमान में गुजरात व आसपास के लगने वाले अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती (Anticyclonic circulation) तंत्र बन हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
राजस्थान के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
- अजमेर में 35.2 डिग्री
- भीलवाड़ा में 35.5 डिग्री
- अलवर में 33.5 डिग्री
- जयपुर में 35.8 डिग्री
- पिलानी में 37.9 डिग्री
- सीकर में 34.2 डिग्री
- कोटा में 36.3 डिग्री
- चित्तौड़गढ़ में 37.4 डिग्री
- बाड़मेर में 38.4 डिग्री
- जैसलमेर में 37.6 डिग्री
- जोधपुर में 37 डिग्री
- बीकानेर में 37.4 डिग्री
- चूरू में 36.9 डिग्री
- श्रीगंगानगर में 36.3 डिग्री
- डूंगरपुर में 36.2 डिग्री
- जालौर में 35.9 डिग्री
- सिरोही में 32.3 डिग्री
- फतेहपुर (सीकर) में 36 डिग्री
- करौली में 36.2 डिग्री
- दौसा में 36.5 डिग्री
- झुंझुनूं में 35.5 डिग्री सेल्सियस ।
https://t.co/ZqPaj3v0gC@moesgoi @RWFC_ND @IMDWeather
आगामी दिनों में ऊष्ण लहर चलने की प्रबल संभावना है— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 6, 2026
राजस्थान दैनिक मौसम जानकारी 6 मार्च 2026
पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा
अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 10.6 डिग्री दर्ज किया गया@moesgoi @DDNewsRajasthan @RWFC_ND pic.twitter.com/saTKRpat1a— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 6, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

