राजगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय कंजर गिरोह का किया पर्दाफाश, 40 लाख रुपए का सामान बरामद

आरोपी पहले रेकी करने के बाद चोरी का स्थान चिन्हित करके राजस्थान के ग्राम तीतरवासा एवं आसपास के डेरे के कंजर गिरोह के लोगों को बुलाकर उनसे चोरी करवाता था।
Arrest

Arrest

RAJGARH NEWS :  राजगढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय कंजर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनसे 40 लाख का सामान बरामद किया है।

यह था मामला 

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न स्थानों जैसे माचलपुर, जीरापुर, लीमाचौहान, छापीहेड़ा आदि स्थानों पर चोरी की वारदातें घटित हुई थीं। चोर माचलपुर थाने से 10 क्विंटल सोयाबीन व कपास की खली की 60 बोरियां, जीरापुर थाने से ट्रक, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के 55 टायर और एक बोलेरो पिकअप, लीमाचौहान थाने से महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली तथा छापीहेड़ा थाने से 18.35 क्विंटल सोयाबीन व बोलेरो पिकअप चुराकर ले गए थे। जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने इन्हें ट्रेस करने के लिए तत्काल पुलिस टीमें गठित की।

आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरूका जब्त

जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर माखन कंजर पिता हरीशचंद्र कंजर नि. तीतरवासा डेरा झालरपाटन सदर राजस्थान, रामसिंह पिता रमेश कंजर नि.तीतरवासा डेरा झालरपाटन सदर राजस्थान, अनीस पिता पारस कंजर नि. छापीहेड़ा और महेश पिता मोतीलाल नागर नि. भवानी मंडी राजस्थान काे गिरफ्तार कर उनसे करीब 40 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया। जब्त मशरूके में 25 क्विंटल सोयाबीन, 02 बोलेरो पिकअप, 01 महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली, 60 बोरी सोयाबीन खली, 55 टायर और अपराध में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले थाना छापीहेड़ा क्षेत्र का अनीश कंजर पहले रेकी करता था। रेकी करने के बाद चोरी का स्थान चिन्हित करके वह राजस्थान के ग्राम तीतरवासा एवं आसपास के डेरे के कंजर गिरोह के लोगों को बुलाकर उनसे चोरी करवाता था। बाद में वे सभी एक मध्यस्थ के माध्यम से माल को ठिकाने लगाते थे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews