जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे Raju Srivastava, नहीं आया अब तक होश

Raju Srivastava

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं आया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपने जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। दरअसल, उनका ब्रेन डेड है और उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं उनका हार्ट भी काम नहीं कर रहा है। वह अभी तक होश में नहीं आए है।

Must Read : Janmashtami : दही-हांडी उत्सव पर जोश बरकरार, यहां विजेताओं को मिलता है इतने करोड़ का इनाम

फैंस भी उनकी तबियत को लेकर काफी ज्यादा टेंशन में है लगातार वह उनके अच्छे स्वास्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव का ब्रेन काम नहीं कर रहा है और डॉक्टर्स मशीनों के द्वारा उनके हार्ट को पंप कर रहे हैं। कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने जानकारी देते हुए राजू का ब्रेन डेड है। सभी उनके होश में आने का और कोई चमत्कार होने का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दे, राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर डॉक्टर्स ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। लेकिन सभी उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्हें होश नहीं आया है अभी सभी लोग उनके केवल चमत्कार ही उनको बचा सकता है। उनकी तबियत को लेकर राजपाल यादव ने ट्वीट शेयर कर बताया था कि जल्दी ठीक हो जाओ राजू मेरे भाई। तुम्हे देखना मिस कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि भाई आप जल्दी से अच्छे हो जाइए। हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं, बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews