MP मंत्रिमंडल पर बोले राज्यसभा सांसद विवेक तंखा- ये पूरी सरकार अनैतिक

MP मंत्रिमंडल पर बोले राज्यसभा सांसद विवेक तंखा- ये पूरी सरकार अनैतिक

जबलपुर।संदीप कुमार

मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हुआ है इस पुनर्गठन मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को सभी जगह से शुभकामनाएं मिल रही है ऐसे में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों को शुभकाम नाएं ना देने की बात कही है राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा है कि देर से ही सही पर आखिर 100 दिन बाद मध्यप्रदेश में एक नए मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हुआ है जो प्रदेश सरकार में मंत्री बने है उनमें बहुत से लोगो से मैं परिचित हूँ उनको बधाई जरूर देता पर हां उन्हें मैं अपनी शुभकामनाएं नही दूंगा।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं उस समय मंत्रियों को शुभकामनाएं देता जब वो लोग नैतिकता के साथ मंत्री बनकर जनता के सामने आते।राज्यसभा सांसद ने ये भी कहा कि ये पूरी सराकर अनैतिक सरकार है जो की आने वाले समय मे प्रजातंत्र के लिए खतरा बन सकती है इसलिए आज मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्री और नई सरकार को बधाई पर शुभकामना नही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews