प्रशासन की इस योजना से राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रशासन की इस योजना से राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना काल में एक तरफ जहां लोगों की आर्थिक हालत पर गहरा प्रभाव पड़ा है।वहीं शासन द्वारा लगातार जिले के रहवासियों हित के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अब प्रशासन ने राशन के लिए परेशान हो रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। जिसके तहत जिले के 42000 लोगों को अब राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

दरअसल प्रशासन के नए नियम के मुताबिक अब 2 दिन के अंदर विभिन्न श्रेणियों के लोगों को नगर निगम, जनपद कार्यालय या नगर परिषद क्षेत्र में आधार कार्ड और समग्र आईडी जमा करनी होगी। जिसके तुरंत बाद उन्हें राशन दिया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम(SDM) एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक(District supply controller) शिवाय अर्जरिया ने बताया कि जिले में जिन लोगों को पात्रता पर्ची मिल गई है किंतु अभी भी वह राशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे लोगों को लेकर प्रशासन ने नई योजनाएं बनाई है। जिसके तहत सभी पात्रता लोगों को राशन की लिस्ट से जोड़ा जाता है। वही जो लोग इसके लिए अपात्र हैं। उनके नाम को भी लिस्ट से काटने की प्रक्रिया जारी है। तैयार की गई पात्रता सूची से अब फिलहाल जिले के 42000 से ज्यादा लोगों को राशन दिया जाएगा। जिसके लिए उन्हें अपने आधार कार्ड और समग्र आईडी को अपने नगर परिषद क्षेत्र में जमा करनी होगी।

बता दे कि राज्य शासन द्वारा गरीबों को मिलने वाले राशन योजना का लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। आर्थिक तौर पर मजबूत लोग भी सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे थे। जिसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राशन योजना योजना से अपात्र लोगों के नाम को काटने की योजना बनाई थी। जिसको अपना क्रिया में लाया जा रहा है। वही राशन के लिए परेशान हो रहे लोगों को राहत देने के लिए भी कई योजनाएं बनाई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews