राहत: अशोकनगर में महिला सब इंस्पेक्टर सहित 22 की रिपोर्ट नेगेटिव

राहत: अशोकनगर में महिला सब इंस्पेक्टर सहित 22 की रिपोर्ट नेगेटिव

अशोकनगर|

अशोकनगर जिले के लिए कोरोना महामारी से लड़ाई में एक बड़ी राहत की खबर आई है। आज प्राप्त हुई 22 रिपोर्ट में सभी नेगेटिव आई है। जिसमें 2 दिन पहले चंदेरी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर शहनाज बानो की रिपोर्ट भी शामिल है।

जिसके सेम्पिल जाने के बाद चन्देरी के पूरे थाने को क्वारंटाइन किया गया था। अशोकनगर जिले से 2 दिन पहले ग्वालियर रिपोर्ट भेजना शुरू किया था ।इनमें से 22 रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है यह सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।इसके अलावा पूर्व में 19 रिपोर्ट भोपाल से भी आई है ।जो सभी नेगेटिव है। इस तरह अशोकनगर जिले में अब तक जो रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं वह सभी नेगेटिव की है । 16 अप्रैल तक अशोकनगर जिले से अभी तक भोपाल एवं ग्वालियर में 97 सेम्पिल भेजे गये है जिनमे से 60 की रिपोर्ट प्राप्त हुईं है जो सभी नेगेटिव है। 37 रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews