राहत की खबर: इस जिले में 6 ने जीती Corona से जंग

राहत की खबर: इस जिले में 6 ने जीती Corona से जंग

नीमच ।श्याम जाटव

जिले से लगातार कोरोना से स्वस्थ होकर लोगों को कोविड  केयर सेंटर एवं जिला चिकित्सालय से छोड़ा जा रहा है। आज रविवार को 6 लोगों ने कोरोना को मात देकर खुशी-खुशी अपने घर के लिए लौटगये। जिला चिकित्सालय के डीसीएचसी से 5 और वात्सल्य भवन कोविड केयर सेंटर से 1 इस प्रकार कुल 6 लोगों को चिकित्सीय स्टाफ अस्पताल प्रशासन ने तालियां बजाकर घर के लिए रवाना किया। इन्हें घर पर 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह  दी गई है। अभी तक जिले से कुल 449 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है और अस्पताल प्रशासन लगातार कोरोना के मरीजों की इलाज में पूरी मुस्तेदी से लगा हुआ है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेश मालवीय एवं सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.रावत सी.सी.सी. व डीसीएचसी की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन द्वारा भी हर प्रकार की सुविधाएं आवश्यक होने पर प्रदान की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews