राहत: पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 32 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

राहत: पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 32 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

बुरहानपुर।शेख रईस

बुरहानपुर(burhanpur) में गत 27 अप्रेल को जिले के दाऊदपुरा वार्ड के 63 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आने के बाद स्वास्थ्य विभाग(health department) सहित जिले में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद तत्काल प्रशासन(administration) ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से क्षेत्र को सील कर मरीज के सपर्क में आये परिजनों सहित कई लोगो के सेम्पल लेकर जांच करने भेजे थे।

30 अप्रेल गुरुवार को रात्रि में 32 लोगो की जांच रिपोर्ट(report) आई है जो निगेटिव(negative) है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि 28 अप्रेल को भेजे गए कोविड19(covid19) जांच के 53 सैम्पल(sample) में से 32 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो कि नेगेटिव है। जबकि 21 लोगो की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

32 लोगो कोविड 19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुरहानपुर में लोगो ने राहत की सांस ली है वही प्रशासन ने कंटेन्मेंट एरिये दाऊदपूरा काली फाटक के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है लोगो को अतिआवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने क्षेत्र वासियों के सहयोग से टीम गठित कर लोगो की जरूरत को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही कंटेन्मेंट क्षेत्र के लोगो से घरों से बाहर नही निकलने की अपील भी की गई है। कंटेन्मेंट एरिये में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर घर जाकर लोगो के स्वस्थ की जानकारी जुटाई जा रही है वही निगम का अमला क्षेत्र में साफ सफाई पानी की व्यवस्थाओं में लागतार काम कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews