बुजुर्ग की रिपोर्ट आई नेगेटिव, कोविड हॉस्पिटल में मौत, अस्पताल प्रशासन का शव देने से इंकार

बुजुर्ग की रिपोर्ट आई नेगेटिव, कोविड हॉस्पिटल में मौत, अस्पताल प्रशासन का शव देने से इंकार

मंदसौर।तरुण राठौर

इंदौर में मंदसौर निवासी एक ओर बुजुर्ग की आज मौत हो गई है। जिसको कोविड अस्पताल से तबियत बिगड़ने पर इंदौर रैफर किया। जहां पर उसका ईलाज चल रहा था। किन्तु आश्चर्य का विषय ये है कि उसकी जो कोरोना रिपोर्ट भोपाल से आई वह नेगेटिव आई। परन्तु उससे पहले मंदसौर लेब से जो रिपोर्ट आई थी वह संदिग्ध थी। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसकी एक ओर जांच रिपोर्ट भोपाल भेजी थी। किन्तु उससे पहले ही उसकी तबियत अचानक से बिगड़ गई। जो अपने आप में कई प्रश्नों को जन्म दे रहा है। कि किस लेब की रिपोर्ट सही है। जबकि इंदौर अस्पताल प्रशासन परिजनों को शव नही दे रहा है। वैसे तो ये जिले का दूसरा केस है। जिसमें इलाज के दौरान मौत हुई है। परंतु उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व मंदसौर की कोरोना जांच मशीन में यश नगर स्थित सिद्ध श्री विहार के निवासी बुजुर्ग की कोरोना जांच की रिपोर्ट संदिग्ध आई थी, संदिग्ध आने के बाद सेम्पल को भोपाल की लैब में भेजा गया था। भोपाल से 20 जून को आई रिपोर्ट में बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जब बुजुर्ग संदिग्ध पॉजेटिव आया था तब उन्हें कोविड हॉस्पिटल सिद्धि विनायक में एडमिट किया गया था जहां तबीयत बिगड़ने से उन्हें इंदौर रेफर किया गया था, आज उनकी इंदौर हॉस्पिटल में मौत हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews