रीवा : ऑडियो वायरल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के बेटे राहुल गौतम ने दी अपनी सफाई

रीवा : ऑडियो वायरल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के बेटे राहुल गौतम ने दी अपनी सफाई

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। ऑडियो सामने आने के बाद राहुल गौतम ने सफाई दी है, बोले- ऑडियो 20 दिन पहले की है, उनकी मां मैहर दर्शन कर लौट रही थीं, वे शासकीय वाहन से थी, फॉलो गार्ड भी लगा था, इसके बावजूद चोरहटा टोल प्लाजा पर उनकी मां कि गाडी को अब्दुल नाम के कर्मी ने रोक दिया, और हूटर न बजाने की चेतावनी दी, जबकि साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने परिचय भी दिया था, वाहन पर विधानसभा अध्यक्ष भी लिखा था।

पिछोर में खाद विक्रेताओं के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

भाजपा नेता राहुल ने कहा कि मां ने इसके बारे में बताया, तो वह गुस्से में आ गए, इस दौरान मैनेजर बीएस मिश्रा से अपशब्द बोल गया, इसके लिए माफी मांगता हूं, मुझे इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना था, आरोप लगाया कि टोल प्लाजा के मैनेजर अब्दुल की इस तरह की कई शिकायतें हैं, वह अकसर लोगों से दुर्व्यवहार करता है, ऐसे कर्मचारी को टोल पर नहीं रखना चाहिए, मैं तो टोल ठेकेदार पुनीत अग्रवाल से बात करने के बारे में बोल रहा था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews