रीवा- SDM की नेमप्लेट लगे वाहन में बैठकर वसूली, भाजपा नेता से ही मांग लिए एक लाख रुपये

सोशल मिडिया में एक विडियो वायरल हो रहा जिसमें एक व्यक्ति भाजपा नेता की गाड़ी को रोक कर पैसे की मांग कर रहा है खुद को पटवारी तहसीलदार और एसडीएम से उपर बता रहा है
रीवा- SDM की नेमप्लेट लगे वाहन में बैठकर वसूली, भाजपा नेता से ही मांग लिए एक लाख रुपये

REWA NEWS : रीवा जिले के जवा में चौकाने वाला मामला सामनें आया है, यहाँ एसडीएम की नेमप्लेट लगाकर बाकायदा वाहनों से वसूली की जा रही थी, और तो और इस वाहन में बैठे घूसखोरों ने भाजपा नेता की गाड़ी में बैठे ड्राइवर से ही एक लाख रुपये मांग लिए जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। मामलें का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”990211903″]

चौकानें वाला मामला 

दरअसल इस पूरे मामलें का खुलासा तब हुआ जब भाजपा नेता की अनदूत गाड़ी से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी और 24 घंटे गाड़ी खड़ी रही। हालांकि इससे पहले लोगों ने भी इस तरह की शिकायते की लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ, कई बार स्थानीय लोगों की गाड़ी रोककर वसूली की गई, लेकिन इस बार मामला बीजेपी नेता से उलझ गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव प्रसाद द्विवेदी ने एसडीएम से इस मामलें की शिकायत की।

[dgv_vimeo_video id=”990226585″]

दिनरात वसूली

हैरानी की बात है क्षेत्र में दिन और रात में वसूलीबाजों की गैंग तहसीलदार, एसडीएम लिखा वाहन घुमाते रहते है। परन्तु वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं होती। वहीं स्थानीय लोगों का कहना की क्षेत्र में जमकर वसूली हो रहीं हैं।

वीडियो वायरल 

सोशल मिडिया में एक विडियो वायरल हो रहा जिसमें एक व्यक्ति भाजपा नेता की गाड़ी को रोक कर पैसे की मांग कर रहा है खुद को पटवारी तहसीलदार और एसडीएम से उपर बता रहा है, भाजपा नेता माधव प्रसाद द्विवेदी ने एसडीएम से इसकी शिकायत करते हुए कहा की शासकीय वाहन में दलाल बैठाकर वसूली कर रहे हैं, उन वाहनों पर जिसमें तहसीलदार और एसडीएम लिखा है,  परंतु वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि वही इस मामलें में एसडीएम पीयूष भट्ट का कहना है कि शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा विडियो की जांच की जाएगी और कठोर करवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”990221823″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews