Road Accident : उज्जैन में रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिरी कार, दो की मौत

राजस्थान

उज्जैन,डेस्क रिपोर्ट। महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़े हादसे (Road Accident) की खबर सामने आ रही है। जहां जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर उज्जैन बड़नगर रोड पर एक गंभीर हादसा (Road Accident) हो गया है। हादसे में कार (Car) रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे का बताया जा रहा। एक्सीडेंट (Road Accident) ग्रस्त गाड़ी यूपी के कानपुर (Kanpur) की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची, साथ ही बचाव दल ने गोताखोरों की मदद से कार को बाहर निकाल है। कार का नंबर  UP78GH6324 है।

कार कानपुर के अविनाश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार नदी से बाहर निकालने के बाद गाड़ी से दो शवों को बरामद किया गया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों ही मृतक 27 और 28 वर्ष के बताए जा रहे हैं। कार को नदी से बाहर निकालने पर महिला का शव कार के आगे वाली सीट पर मिला, वहीं पुरुष का शव ड्राइविंग सीट की पीछे वाली सीट पर मिला है। मृतको के नाम का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही मृतक गुजरात के आईजी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा की जा रही जांच में यह बात सामने आई है कि नदी के पुल पर एक बड़ी गाड़ी के निशान मिले है, इससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि कार को किसी बड़ी गाड़ी ने कट मारा है। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई । पूरे मामले को लेकर सीएसपी का कहना है कि उज्जैन से आने वाले ट्राफिक को डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्शन उन्हेल की ओर से किया गया है। वहीं आसपास के लोगों से पूरे हादसे को लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एक्सीडेंट के चलते हैं रोड पर जाम लग गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews