ग्वालियर के विकास का रोडमैप तैयार, बोले शिवराज 5 साल में 5000 करोड़ खर्च होंगे

ग्वालियर के विकास का रोडमैप तैयार, बोले शिवराज 5 साल में 5000 करोड़ खर्च होंगे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shaivraj Singh Chauhan) ने रविवार को ग्वालियर दौरे पर ग्वालियर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने ग्वालियर के विकास के रोडमैप (Roadmap) पर अधिकारियों से चर्चा की। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ग्वालियर के विकास के लिए आने वाले पांच सालों में पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। जिससे ग्वालियर की तस्वीर बदल जायेगी।

पांच साल में पांच हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

मोतीमहल के मान सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shaivraj Singh Chauhan) ने पत्रकारों से बात करते हुए ग्वालियर के विकास के रोडमैप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एक ऐतिहासिक धार्मिक नगर होने के साथ साथ एक पुरातात्विक महत्व का शहर है जो अब महानगर बन गया है । हमने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), सांसद विवेक शेजवलकर (Vivek Shejwalkar), ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) और अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ बैठकर ग्वालियर के विकास का रोडमैप बनाया है।

तोमर जी, सिंधिया जी, विवेक जी सबका सहयोग मिलेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shaivraj Singh Chauhan)  ने कहा कि ग्वालियर की अपनी विरासत है संस्कृति है इसलिए प्राचीन युग के साथ आधुनिक युग का नया निर्माण किया जायेगा। यहाँ आने वाले पांच सालों में हम जो पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करेंगे उसमें राज्य सरकार का सहयोग मिलेगा। केंद्रीय मंत्री तोमर जी का सहयोग मिलेगा वे प्रभावशाली मंत्री हैं। सिंधिया जी का सहयोग मिलेगा वे एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं साथ ही यहाँ के सांसद विवेक जी का भी सहयोग मिलेगा बाकी काम नगर निगम के सहयोग से होंगे। ये पांच हजार करोड़ रुपये अलग अलग योजनाओं में अलग अलग फेज में खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 2130 करोड़ के काम होंगे।

ग्वालियर का होगा चहुँमुखी विकास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shaivraj Singh Chauhan) ने कहा कि ग्वालियर में अधोसंरचना विकास के तहत नई सड़कों का निर्माण, बस स्टैड, हवाई अड्डा, टूरिस्ट सर्किट, खेल मैदान आदि का विकास किया जायेगा। साथ ही एक हजार बिस्तर के अस्पताल को तेजी से पूरा किया जायेगा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को और बेहतर बनाएंगे। हजीरा, ग्वालियर और मुरार अस्पतालों का उन्नयन भी होगा।

दिग्विजय अब महाराज को आशीर्वाद दे रहे हैं कोई विश्वास करेगा क्या

पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shaivraj Singh Chauhan) ने कहा कि माफिया कोई भी छोड़ा नहीं जायेगा। यदि वो हमला करता है तो उसे इसकी सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shaivraj Singh Chauhan) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बयान कि “माफिया उन्हे हिस्सा देता है” पर चुटकी लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की विश्वसनीयता बची कहाँ हैं। वे जो बोलते हैं उसका उल्टा ही होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shaivraj Singh Chauhan) ने पास में बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तरफ देखते हुए कहा कि अब बताओ वो महाराज को आशीर्वाद दे रहे हैं उनका कोई विश्वास करेगा क्या?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews