सिंधिया-शिवराज पर सचिन यादव ने लगाए आरोप

सिंधिया-शिवराज पर सचिन यादव ने लगाए आरोप

अशोकनगर|हितेंद्र बुधोलिया

जिला मुख्यालय पर पहुँचे दौरे पर कांग्रेस के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने गांधी पार्क के पास स्थित रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान दौरान श्री यादव ने शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला। सचिन यादव ने कहा कि भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कमलनाथ सरकार गिराने के आरोप लगाया । सचिन यादव ने कहा है कि 15 साल की भाजपा सरकार से त्रस्त जनता ने 2018 में कांग्रेस सरकार बनाई थी।

जिसे शिवराज सिंह ने षणयंत्र रचकर, हमारी सरकार गिराने का काम किया है, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है ।जिसे जनता कभी माफ नही करेगी। सचिन यादव ने दावा किया है कि 24 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी और भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशान साधते हुए कहा है कि सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी के साथ जो कृत्य किया वह ग़द्दारी है। उससे लोग आहत है,ज्योतिरादित्य सिंधिया को इतने कम समय मे कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी, बड़े बड़े पद दिए मान सम्मान दिया वो कोई नही दे सकता फिर भी उन्होंने गद्दारी की ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews