Corona: जिला अस्पताल बन रहा नया हॉटस्पॉट, नर्सेज ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लगाए आरोप

Corona: जिला अस्पताल बन रहा नया हॉटस्पॉट, नर्सेज ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लगाए आरोप

सागर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) का संकट बरकरार है। इसी बीच संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट(recovery rate) में तेजी से सुधार राहत दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच सागर(sagar) जिले में जिला अस्पताल ही अब कोरोना का नया हॉटस्पॉट(hotspot) बनने की राह में हैं। गुरुवार तक जिला अस्पताल में 7 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में अा गए हैं। जिसके बाद अब अस्पताल कर्मचारियों ने ही अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है।

दरअसल सागर जिले के जिला अस्पताल में अब कोरोना योद्धाओं(corona warriors) पर संक्रमण का खतरा तेज़ हो गया है। जिसमें गुरुवार तक कुल 7 कोरोना योद्धा पॉजिटिव(positive) आए हैं। इनमें डॉक्टर(doctor), नर्सेज(nurses) के साथ साथ कंपोंडर और स्वीपर भी शामिल हैं। इसी बीच इनके संपर्क में आए हुए लोगों को कवारांटेन(quarantine) किया जा चुका है। लेकिन अब अस्पताल कर्मचारियों ने इसको लेकर जिला अस्पताल प्रबंधन को घेरना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की नर्सेज ने कल कलेक्ट्रेट पहुंचकर बताया कि उनके एक साथी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हमारे सैंपल लिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद उसी वार्ड में लगातार हमारी ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं अपर कलेक्टर ने उनसे लिखित में शिकायत देने को कहा। जहां उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इनपर जबरजस्ती ड्यूटी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया हैं।

इधर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन वी एस तोमर ने कहा है कि जिला अस्पताल में पॉजिटिव आए डॉक्टर्स और नर्सेज का इलाज चल रहा है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। वहीं हमनें इस मसले पर सीएमएचओ और डीन को पत्र लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मरीजों और अन्य कर्मचारी को लेकर व्यवस्था नहीं गड़बड़ होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews