सतना विधायक ने मुख्यमंत्री से की बड़ी अपील, कोरोना वारियर्स के वेतन में ना हो कटोती

सतना विधायक ने मुख्यमंत्री से की बड़ी अपील, कोरोना वारियर्स के वेतन में ना हो कटोती

सतना। देश और प्रदेश इस समय कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कठिन दौर से होकर गुजर रहा हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार द्रारा कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए पूरजोर कोशिश भी की जारी है, वहीं प्रदेश के पुलिस कर्मी, स्वास्थय कर्मी और निगम कर्मी कोरोना योद्धा अपनी जान की परवाह किए बगैर ही दिन रात एक कर के कोरोना संक्रमण से निपटने में लगे है।इस बीच सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कोरोना वारियर्स की तारिफ करते हुए प्रदेश की सरकार से आग्रह किया कि वह कोरोना फड के लिए होने वाली वेतन कटोती से कोरोना वारियर्स को दूर रखे। उन्होंने कहा की यह ना सिर्फ अनुचित है बल्कि उनके समपर्ण और सम्मान के भी प्रतिकूल होगा।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा एसा राज्य है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है इस बीच प्रदेश के कोरोना वारियर्स अपनी जान की परवाह किए बिना ही क्वारंटाइन सेंटरों में भी अपनी सेवाए दे रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews