स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे अंदर बैठे बच्चे

khandwa news

Bhopal-School Bus Overturned in Bairagarh : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ में गुरुवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया जब बच्चों को स्कूल से लेकर घर छोड़ने जा रही बस पलट गई, हादसा बैरागढ़ के सीहोर नाका विसर्जन घाट से कुछ ही दूरी पर हुआ, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

मच गई चीख पुकार 

हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई, लेकिन बस पलटने से बच्चे घबरा गए और जोर जोर से चिल्लाने और रोने लगे। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों बस से बाहर निकाला और उन्हे चुप कराया। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब स्कूल बस के आगे चल रहे ट्रक से स्कूल बस टकराई और पलट गई, हादसे के वक़्त बस ड्राइवर मोबाईल पर बात कर रहा था। बस कैम्पियन स्कूल की थी। घटना की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ सहित पुलिस और अभिभावक मौके पर पहुँच गए।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews