MP School : प्रदेश में 1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 1 जुलाई से स्कूल नहीं खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए फिलहाल ऑनलाइन और टीवी के माझ्यम से ही पढ़ाई कराई जाएगी।

बड़ा फैसला: मध्यप्रदेश में गंभीर बीमारियों के लिए होगी अलग से इलाज की व्यवस्था

इस बैठक में सीएम ने कहा कि तीसरी लहर से बचने के लिए और बच्चों को इससे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कि जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। वहीं बच्चों के लिए वाट्सएप के माध्यम से पाठ्य पुस्तक के आधार पर वर्कशीट उपलब्ध कराई जाने पर चर्चा हुई। इसी के साथ मुख्यमंत्री स्कूल खोलने के अहम फैसले पर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। स्कूल शिक्षा से सम्बंधित केंद्रीय मंत्रियों तथा विशेषज्ञों से भी स्कूल खोलने के सम्बंध में चर्चा की जाएगी। सबसे सलाह करने के बाद ही प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews