उपचुनाव को लेकर सीएम हाउस में बड़ी बैठक, सिंधिया और शिवराज करेंगे मंथन

उपचुनाव को लेकर सीएम हाउस में बड़ी बैठक, सिंधिया और शिवराज करेंगे मंथन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) को लेकर राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गए हैं| कांग्रेस और बसपा जहां प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है| वहीं भाजपा में तबाड़तोड़ सभाओं का दौर जारी है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) लगातार दौरे कर रहे हैं| चुनावी मंथन को लेकर शुक्रवार देर शाम सीएम हाउस (CM House) में बड़ी बैठक होने जा रही है|

सीएम हाउस में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया उपचुनाव को लेकर मंथन करेंगे| कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये पूर्व विधायकों की टिकट तय मानी जा रही है, इन नेताओं ने अपने क्षेत्र में जनसम्पर्क भी शुरू कर दिया है| वहीं विधायकों के निधन से खाली हुई सीटों पर मंथन चल रहा है| कांग्रेस के साथ ही भाजपा भी अपने प्रत्याशियों की जल्द ही घोषणा कर देगी| सीएम हाउस पर सिंधिया और शिवराज की बीच उपचुनाव को लेकर मंथन होगा, इसमें प्रत्याशियों के चयन और नाराज नेताओं को लेकर चर्चा हो सकती है| इसके साथ ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी|

बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है| लेकिन अभी मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा नहीं की है| हालाँकि आयोग की ओर से कहा गया है कि 29 सितंबर इस पर फैसला होगा। जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कांग्रेस छोड़ भाजपा में उन सभी नेताओं की साख भी दांव पर है| यही कारण है कि सिंधिया अभी से पूरी ताकत लगा रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews