बैंगलुरु में होटल के बाहर धरना दे सकते है सिंधिया समर्थक

scindia-and-kamalnath-comment-after-dinner-party-on-tulsi-silavat-bungalow-

भोपाल।
सिंधिया समर्थकों को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है कि वे भोपाल आएंगे या नही। इसी बीच खबर आ रही है कि बेंगलुरु के कांग्रेस के बागी विधायक प्रेस वार्ता के बाद होटल के बाहर धरना दे सकते है।बताया जा रहा है कि वे बैंगलूरु के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में होटल के बाहर धरना दे सकते हैं । ये 16 विधायक बा बार मिलने की मांग को लेकर आज धरना दे सकते है।

खबर है कि सीनियर नेताओं से चर्चा के बाद बेंगलुरु कांग्रेस ने विधायकों से बात करने के लिए बनाई रणनीति।खबर ये भी है कि विधायक आज बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस द्वारा उन्हें जो बंधक बनाए जाने को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है उसका जवाब देने की संभावना है।

बता दे कि ये सभी विधायक दो बार विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज चुके है, वावजूद इसके स्वीकार नही किया गया है।वीडियो जारी करके भी विधायक कह चुके है कि वे किसी के दबाब में नही और ना ही उन्हें किसी ने कैद किया है वे अपनी मर्जी से वहां रुके है, वाबजूद इसके सरकार और कांग्रेसियों द्वारा बार बार आरोप लगाए जा रहे है कि भाजपा ने उन्हें बंधक बनाकर रखा है , उन्हें सामने लाया जाए।

गौरतलब है कि सीएम कमलनाथ बार बार कहते रहे हैं कि कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी ने बेंगलुरु में बंधक बनाकर रखा है। वहां उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनके पास फोन भी नहीं है। बीजेपी की फ्लोर टेस्ट की मांग परभी कांग्रेस यही कहती रही है कि उनके विधायको को बंधक बनाकर रखा गया है ऐसे में फ्लोर टेस्ट कैसे संभव है। अब अगर आज बेंगलुरु में वे विधायक प्रेस कर इस बात को भ्रामक कह देते हैं तो कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews