Jyotiraditya Scindia: पीएम मोदी के इस फैसला का सिंधिया ने किया स्वागत

ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना महामारी(Corona epidemic) से अर्थव्यवस्था(Economy) बुरी तरह चरमरा गई है। महामारी के इस समय में एक तरफ जहाँ मोदी सरकार(Modi government) लगातार कोशिशें कर रही है। वहीँ करदाताओं(Taxpayers) को भी आकर्षित करने का कार्य कर रही है। इसी बीच करदाताओं का भरोसा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने उनके लिए आज कई घोषणाएं की। जहाँ सरकार ने अब टैक्सपेयर को उचित, विनम्र और तर्कसंगत व्यवहार का भरोसा दिया गया है। वहीँ पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में प्रत्यक्ष कर सुधारों की यात्रा जारी रखी। इस शुरू किये प्रबल निर्णय का अब राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया(Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार कि ये योजना ईमानदार करदाता के लिए व्यवस्था को सरल बनाएंगे।

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में प्रत्यक्ष कर सुधारों की यात्रा जारी रखी। मैं पारदर्शी आकलन और करदाताओं के चार्टर जैसे प्रमुख सुधारों के साथ, एक पारदर्शी कराधान मंच शुरू करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। ये ईमानदार करदाता के लिए प्रणाली को सरल बनाएंगे।

बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमानदारी से कर चुकाने वालों के लिए पारदर्शी कराधान – ईमानदार का सम्मान (Transparent Taxation-Honouring the Honest) नामक एक मंच का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस आयोजन में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहें। इस प्रणाली के तहत केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने हाल के वर्षों में प्रत्यक्ष करों में बड़े कर सुधार किए हैं। पिछले वर्ष कॉरपोरेट टैक्स की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया गया एवं नई विनिर्माण इकाइयों के लिए इस दर को और भी अधिक घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया. ‘लाभांश वितरण कर’ को भी इस योजना से हटा दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews