सिंधिया मिलेंगे सोनिया से! सीएम हाउस में कमलनाथ की बैठक जारी

सिंधिया मिलेंगे सोनिया से! सीएम हाउस में कमलनाथ की बैठक जारी

भोपाल।

मध्य प्रदेश की सियासी नाटक ने एक नया मोड़ ले लिया है। जिसमें सिंधिया अब खुले में सामने आ गए हैं। राजधानी दिल्ली से खबर के मुताबिक ज्योतिराज सिंधिया दिल्ली में है जहां आज वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। साथ ही साथ यह अटकलें भी तेज हो गई है कि इसी बीच कांग्रेस नेता सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ज्योतिराज सिंधिया का इस तरह दिल्ली पहुंचना राज्यसभा चुनाव के नजरिए से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने का ऑफर दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटे मुख्यमंत्री कमलनाथ की सीएम हाउस में बैठक जारी है। जहां उनके साथ मंत्री जीतू पटवारी, बाला बच्चन के अलावा दिग्विजय सिंह भी मौजूद हैं। इन नेताओं में गोविंद सिंह, सचिन यादव के साथ मुख्य सचिव एस आर मोहंती भी बैठक में शामिल है।

दरअसल कमलनाथ सरकार के करीब एक दर्जन मंत्री और विधायक देर शाम गायब हो गए है। जिनसे सरकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। खबर के मुताबिक वो सभी विधायक एवं मंत्री बेंगलुरु में बताए जा रहे हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखकर भाजपा ने मंगलवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। जहां से खबर यह भी आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस बैठक का हिस्सा होंगे। इन सभी स्थितियों को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यसभा चुनाव से पहले और बजट सत्र से पूर्व मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews