पुराने ऑडियो वायरल मामले में बोले एसडीएम, कोरोना योद्धाओं के खिलाफ दुष्प्रचार बन्द करें लोग

पुराने ऑडियो वायरल मामले में बोले एसडीएम, कोरोना योद्धाओं के खिलाफ दुष्प्रचार बन्द करें लोग

दमोह। गणेश अग्रवाल।

कोरोना(corona) के संक्रमण काल में कोरोना के संकट के बीच काम कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल गिराने का काम भी कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। दमोह के एसडीएम(sdm) का एक ऑडियो वायरल(audio viral) कर कुछ लोगों द्वारा दुष्प्रचार किए जाने की बात सामने आई है। वहीं इसके बाद एसडीएम ने इस ऑडियो(audio) की सच्चाई बताते हुए कहा कि यह ऑडियो पुराना है. साथ ही इस ऑडियो का छोटा सा पार्ट वायरल किया जा रहा है। जबकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है.

कोरोना संकट के लिए दिन रात एक कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों को जहां कोरोना योद्धा के रूप में लोग सम्मानित कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस संक्रमण काल का गलत फायदा उठा कर इन अधिकारियों को छवि को खराब करने के काम में लग गए हैं। एक ऑडियो वायरल कर कुछ लोगों द्वारा दमोह के एसडीएम पर गलत लहजे में बातचीत करने की बात को वायरल किया गया। तो वहीं जब एसडीएम से इस मामले में बात की तो उनका कहना था कि यह ऑडियो करीब 20 दिन पुराना है। वही इस पूरी बातचीत के दौरान उन्होंने मामले में जांच की बात भी कही है. लेकिन ऑडियो को जानबूझकर आधा वायरल करते हुए गलत संदेश दिया जा रहा है। एसडीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा रेट लिस्ट जारी करते हुए सामग्री की बिक्री कराया जाना सुनिश्चित किया है। दमोह जिले में कहीं से भी गलत रेट पर सामग्री बिक्री की कोई भी शिकायत नहीं है। जो रेट लिस्ट जारी हुई है उसी रेट पर सामग्री विक्रय हो रही है। यह साजिश के तहत दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews