द आर्चीज : किंग खान ने अपनी लाड़ली बेटी को बॉलीवुड डेब्यू पर दी खास सलाह

द आर्चीज : किंग खान ने अपनी लाड़ली बेटी को बॉलीवुड डेब्यू पर दी खास सलाह

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत करने जा रही है। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को रेनॉल्ट फिल्ममेकर जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

दरअसल, ‘द आर्चीज’ से सिर्फ सुहाना ही नहीं बल्कि बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी फिल्म फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे है।

अपनी लाडली बेटी के बॉलीवुड डेब्यू पर गौरी खान और शाहरुख खान बेहद खुश नजर आ रहे है। गौरी के बाद अब शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को पहली फिल्म के लिए बधाई दी है। इसके अलावा शाहरुख ने एक जिम्मेदार पिता होने के नाते सुहाना को एक लेटर लिखकर सलाह भी दी है, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शाहरुख ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

शाहरुख खान ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “याद रखना सुहाना खान, तुम हमेशा परफेक्ट नहीं हो सकतीं। तुम हमेशा वह करना जो तुम असलियत में हो। एक एक्टर के रूप में हमेशा सरल रहना। आलोचना और वाहवाही, तुम अपने साथ मत रखना। पर्दे पर आपका एक हिस्सा पीछे ही छूट जाता है, वह हमेशा आपका ही रहता है। तुमने बहुत लंबा सफर तय किया है बेबी, लेकिन यह जानना कि लोगों के दिल का रास्ता कभी खत्म नहीं होता। आगे बढ़ती रहना और लोगों को हंसाती रहना। अब केवल तुम्हारे जीवन में लाइट, कैमरा और एक्शन होगा। एक दूसरे एक्टर को साइन किया जा चुका है।”

इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्म का मोशन टीजर शेयर करते हुए लिखा, “बुक रेंटल स्टोर से 25 पैसे प्रति दिन पर लेने से लेकर जोया अख्तर का इसे स्क्रीन पर जीवंत बनाने तक, यह अविश्वसनीय है। सभी लिटिल वन्स को सबसे खूबसूरत बिजनेस में अपना छोटा कदम उठाने के लिए शुभकामनाएं।”

आपको बता दे फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews