Shivpuri Road Accident: सिंध नदी में गिरी पिकअप, 4 मजदूरों की मौत, 15 घायल

shivpuri road accident

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri Road Accident) से बड़ी खबर मिल रही है। सोमवार देर रात यहां कोलारस के गोरा टीला इलाके में एक मजदूरों से भरी एक पिकअप सिंध नदी में जा गिरी, जिसमें 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे में 15 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस (Shivpuri Police) और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।इसमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया है।  हादसा कैसे हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।वही 3 मृतकों की पहचान हो पाई है।

यह भी पढ़े.. Indore News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा उपयंत्री, 4000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार,मध्य प्रदेश के शिवपुरी में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मजदूरों से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सिंध नदी में जा गिरी, जिसमें 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 घायल हो गए।सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे है, जो पुल निर्माण में मजदूरी करने के लिए शिवपुरी के कोलारस की गोरा टीला आ रहे थे। मजदूर सोमवार की रात रेलमार्ग से झांसी पहुंचे और वहां से बस से शिवपुरी के ग्राम पड़ोरा पहुंचे। कंपनी का पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर साइट पर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

ये सभी गाँव गाँव पेयजल परियोजना के काम मे यह जुटने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा वही घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।मृतकों में से तीन लोगों की पहचान हामिद मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुजारक निवासी सिरसी, खहुल आमीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सिरसी और हाकिम पुत्र मुस्तफा निवासी चाकुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह बी पढ़े.. MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, CM बुधवार को खातों में ट्रांसफर करेंगे राहत राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से पश्चिम बंगाल के 4 श्रमिकों और रतलाम में हुई सड़क दुर्घटना में राजस्थान के चार नागरिकों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजन को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।वही शिवपुरी जिला प्रशासन को घटना में घायल श्रमिकों के समुचित इलाज के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews