शिवराज कैबिनेट के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे जनता के बीच, कहा – बुंदेलखंड के लिए करेंगे काम

शिवराज कैबिनेट के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे जनता के बीच, कहा – बुंदेलखंड के लिए करेंगे काम

दमोह। गणेश अग्रवाल

शिवराज सरकार के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ऑल प्रवास पर दमोह पहुंचे जहां पर उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तो जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जिला भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने भी उनका अभिवादन किया मंत्रिमंडल के विभाग बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा जिम्मेदारियां बड़ी हैं शीघ्रता से सब कुछ अच्छा हो जाएगा.

शिवराज सरकार के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह अपने गृह जिले जाते वक्त दमोह रुके. दमोह में उनका भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया. इस दौरान मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री का पद लंबे समय के लिए होता है, और हर एक मंत्री को उसकी काबिलियत के हिसाब से विभागों का बंटवारा किया जाएगा. शिवराज सिंह चौहान अनुभवी मुख्यमंत्री है ऐसे में जो विभाग जिसके लिए सबसे अच्छा होगा वह उसका वितरण करेंगे, और उस हिसाब से हम लोग काम करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी को भी मंत्री बनाए जा सकता है. जो कानून में है. वही 6 माह के भीतर विधायक चुना जाना आवश्यक है. ऐसे हालात में कांग्रेस के आरोप गलत है. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र से उनको यह मौका मिला है. क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews