धनतेरस पर न्यू मार्केट में खरीदारी करने पहुंचे CM शिवराज, शॉपिंग के बाद उठाया पान का लुत्फ

धनतेरस पर न्यू मार्केट में खरीदारी करने पहुंचे CM शिवराज, शॉपिंग के बाद उठाया पान का लुत्फ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| धनतेरस (Dhanteras) के अवसर पर गुरूवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बाजार में जाकर खरीदारी की| इस मौके पर उनके साथ पत्नी साधना सिंह और परिवार के बाकि सदस्य भी मौजूद रहे|

सीएम शिवराज हर साल धन तेरस पर अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने जाते है| गुरूवार को देर शाम शिवराज रोशनपुरा के पास न्यू मार्केट पहुंचे| जहां उन्होंने सगुन स्वरूप चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदे| इस दौरान बाजार में काफी भीड़ दिखी और सभी सीएम शिवराज के साथ सेल्फी के लिए बेताब दिखे| खरीदे के बाद मुख्यमंत्री ने एक दूकान पर पान का लुत्फ़ भी उठाया| कोरोना काल के बावजूद दिवाली पर लोग जमकर खरीदे करने बाजार पहुँच रहे हैं|

सीएम ने ट्वीट कर खरीदारी की तसवीरें साझा की है| उन्होंने लिखा-धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई। सबके जीवन में सुख-समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये, यही प्रार्थना है। धनतेरस पर कुछ खरीदने की परंपरा है। मैंने भी आज शगुन स्वरूप चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदा है। हम सबको अपनी परंपरा का निर्वाह करना चाहिए। आप सभी को शुभकामनाएं!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews